You are currently viewing धीमी रफ्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को दी नसीहत,खेतों में जाकर बनाएं सदस्य,पढ़ें खबर

धीमी रफ्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को दी नसीहत,खेतों में जाकर बनाएं सदस्य,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा का दो सितम्बर से सदस्यता अभियान जारी है। इसी बीच संगठन मंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक ली। सदस्यता अभियान के आंकड़े देकर संतोष नाराज हुए और धीमी रफ्तार को लेकर जिम्मेवार पदाधिकारियों से सवाल किए साथ ही नसीहत दी की रफ्तार को तेज किया जावे। उन्होंने बीजेपी के प्रदेश स्तर और जिला संयोजकों की बैठक में कम सदस्य बनाने के पीछे कारण पूछे। इस पर संयोजकों ने कहा- इस समय खेती का समय चल रहा है, जिसके चलते सदस्यता कम रही है। बीएल संतोष ने कहा कि लोग खेती में व्यस्त हैं तो खेतों में जाकर सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा- मैं यहां एक-एक व्यक्ति का रिकॉर्ड देखने आया हूं। किस व्यक्ति ने अपने मोबाइल से कितने सदस्य बनाए। दरअसल, प्रदेश में 15 अक्टूबर तक सवा करोड़ बीजेपी सदस्य बनाने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक 23 लाख सदस्य ही बने हैं।