खाटूश्याम जी जा रहे भक्तों को मारी टक्कर,6 की मौत,कार के उड़े परखच्चे

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में खाटूश्याम जी जा रहे भक्तों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बूंदी के हिंडौली थाना क्षेत्र की है। जहां पर मध्य प्रदेश (रूक्क) के देवास से नौ लोग 14 सितंबर की रात खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले थे। कोटा होती हुई इनकी गाड़ी हिंडोली पहुंची थी। हिंडोली थाना क्षेत्र के हाईवे की पुलिया के पास (लघधरिया भैरू जी के स्थान) गलत साइड से आकर भारी वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक को कोटा रेफर किया गया है। बाकी दो लोगों का बूंदी में ही इलाज चल रहा है। शव कार में बुरी तरह फंस गए थे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार मध्य प्रदेश से खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। मरने वाले सभी के देवास जिले के रहने वाले थे। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ।
कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार बुरी तरह फंस गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!