राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस टीमों ने एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे महेन्द्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महेन्द्र को झुझुनूं से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी अंतरर्राज्य अपराधी है और राजस्थान के विभिन्न थानों मे ंइसके खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमें दर्ज है। जिसमें अनेक संगीत अपराध भी शामिल है। पुलिस से बचने के लिए महेन्द्र लगातार अपना स्थान बदल रहा था। जिसे साइबर टीम व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचा गया है। पुलिस के अनुसार महेन्द्र के खिलाफ अलवर, चुरू, प्रतापगढ़, झुझुनूं, पाली, सीकर, ब्यावर,जयपुर के साथ-साथ हरियाणा में भी प्रकरण दर्ज है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!