राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सुशीला-केशव सेवा संस्थान और सिंथेसिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् नि:शुल्क कोचिंग कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग (बायोलॉजी) की प्रवेश परीक्षा का दूसरा चरण 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रकार रहेगा परीक्षा का समय
समय- दोपहर 5 बजे से 6 बजे तक (1 घंटा)
पेपर: 50 एमसीक्यू- 30 विज्ञान (10वीं स्तर), 20 गणित
नेगेटिव मार्किंग लागू
मेरिट के आधार पर केवल 50 छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग
पात्रता
10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक
परिवार की कुल मासिक आय 15,000 रुपये से कम
आवेदन कैसे करें-
फॉर्म कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् ऑफिस से
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक लें।
अधिक जानकारी के लिए 917073900333 इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।




