राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का इनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर लगातार मामलों में फरार चल रहे इनामी को गिरफ्तार किया जा रहा है। 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक करीब सात इनामी अब तक पकड़े गए है। जिनमें 2500 से 25000 तक के इनामी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर पुलिस ने 8 अप्रैल को 5 हजार के इनामी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। 11 अप्रैल को सदर पुलिस ने 5 हजार के इनामी सतार अली को गिरफ्तार किया। जेएनवीसी पुलिस ने 8 अप्रैल को दस हजार के इनामी विजयपाल को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में आज 13 अप्रैल को जेएनवीसी पुलिस ने विजयपाल नाम के युवक जो कि 2500 का इनामी है उसे गिरफ्तार किया है।
13 अप्रैल को बीछवाल पुलिस ने करीब ड़ेढ साल से ज्यादा समय से फरार 10 हजार के इनामी जाहिद अली को गिरफ्तार किया है। बीछवाल पुलिस ने 13 अप्रैल को 15 हजार के इनामी रविन्द्र खींचड़ को गिरफ्तार किया है। लूणकरणसर पुलिस ने 25 हजार के इनामी महेन्द्र बुडा़निया को गिरफ्तार कियी है। पुलिस द्वारा लगातार इनामी आरोपियों के खिलाफ एक्शन जारी है।




