राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मोबाइल छीनकर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने वाली गैंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द पचार की टीम ने की है।

पुलिस ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को चरणदत शर्मा ने रिपेार्ट देते हुए बताया था कि जूनागढ़ के पास से उसके पास से दो युवकों ने रास्ता रोककर मारने की धमकी देते हुए मोबाइल व पर्स छीन लिया। जिसमें उसके दस्तावेज और खाते में पैसे थे। जिसके बाद आरोपित ने उसके खाते से पैसे भी निकाल लिए।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम के सहयोग से साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में वाहिद और अनीस को पकड़ा। जिनसे पुछताछ करने पर वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने दोनेा का गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस ने बताया कि आरोपी गैंग के रूप में कार्य करते हैं। जिसमें गैंग का एक या दो सदस्य मोबाइल छीनने और फिर अपने ऊपर के स्तर पर बैठे अन्य लोगोंं तक मोबाइल पहुंचाते।
जहां पर मोबाइल के फोन पे का उपयोग करते हुए पैसे ट्रांसफर किए जाते थे। ऐसे में अगर मोबाइल में फोन पे नहीं होता तो उसमें फोन पे इंस्टाल करके पेसे निकाले जाते थे। बीकानेर में इस तरह के साईबर अपराध करने वाली पहली गैंग है जो कि पकड़ में आई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरेन्द पचार, दीपक यादव, मदनलाल, गिरधरदान, मनोज शामिल रहें।




