राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। इन दिनों देशभर में आईपीएल का रोमाचं अपने चरम पर है। दूसरी और आईपीएल जमकर सट्टा खेला और खिलवया जा रहा है। बीते दिनेां नयाशहर क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मोबाइल के साथ सटोरियों को पकड़ा था। जिसके बाद एक बार फिर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नोखा मेंं कार्रवाई की है।

 

पुलिस टीम ने आईपीएल के मैच पर सट्टा करवाने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर दबिश देकर सटोरियों को दबोचा है। पुलिस ने पांच सटोरियों के पास से लेपटॉप, 25 मोबाइल बरामद किए है। जिनसे सट्टा करवाया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके से कैश के साथ एटीएम, के्रडिट कार्ड भी जब्त किए है।

फिलहाल पुलिस टीम जाँच में जुटी है की सट्टे का मुख्य सरगना कौन है और कहाँ तक इसका जाल फैला हुआ है

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!