राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति का अपहरण करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है ।इस सम्बंध में पांचू पुसि थाने में भदोरा नागौर के रहने वाले प्रकाशराम ने मोटाराम, दुर्गाराम, धन्नाराम, किलाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना स्वरूपसर में 11 अप्रैल की शाम की चार बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके भाई के साथ मारपीट की और इको गाड़ी को अपने घर में खड़ा कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके भाई मोबाइल फोन छीनकर भाई क अपहरण कर बीकानेर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!