राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के साथ मारपीट करने और ओढऩा खींचते हुए अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में महिला ने अशोक, जेठाराम सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नोखा थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल की है ।

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ लाठी से मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए ओढऩा खींचा और उसके पहने हुए बोरिया, झुमके, सोने का फुलड़ा छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




