राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सोते समय चोरों द्वारा सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही देसलसर में 11 अप्रैल की रात से 12 अप्रैल की सुबह के बीच की है। इस सम्बंध में देसलसर निवासी मुरली मनोहर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि रात को घर के सभी लोग सो गए थे। सुबह उठे तो देखा कि कमरे खुले पड़े है और संभालने पर सामान बिखरा हुआ मिला। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर धर से सोने की रखड़ी, लूंग, झूमका, मंगल सूत्र, फुलड़े, पाजेब, करीब साढ़े छह लाख की नकदी गायब मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!