राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रदेशभर के न्यायालयों में समय बदलाव किया गया है। सभी अदालतों में आज से नया कार्य समय शुरू हो गया है। आगामी 28 जून तक हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ, जयपुर खंडपीठ और सभी अधीनस्थ न्यायालयों में ग्रीष्मकालीन समय सारिणी लागू रहेगी।

 

न्यायिक कार्य अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। न्यायाधीशों के लिए सुबह 10:30 से 11 बजे तक आधे घंटे का मध्यावकाश (ब्रेक) निर्धारित किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट रजिस्ट्री और कार्यालयों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कार्यालय कर्मचारियों के लिए सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक रहेगा।

 

हाईकोर्ट के साथ-साथ जिला एवं सेशन न्यायालयों सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों के समय में भी आज से परिवर्तन लागू हो गया है। इन अदालतों में मुकदमों की सुनवाई सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की चलेगी। अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक कार्य के दौरान सुबह 10 से 10:15 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक रहेगा। इसके अलावा, इन अदालतों के कार्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है, जिसमें सुबह 10 से 10:15 बजे तक मध्यावकाश रखा गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!