राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंदिर के दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा रोड़ पर चौधरी धर्म कांटे के पास 12 अप्रष्ैल की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पोते अशोक भाटी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी दादी पानादेवी हनुमान जी के मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी।

इस दौरान कार आई-20 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके दादी के टक्कर मार दी। जिससे उसकी दादी गिर गयी और बुरी तरीके से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी दादी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




