राजस्थान फस्र्ट न्यूज,नेटवर्क। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद हुई वार्ता बेनतीजा रही। पाकिस्तान में 21 घंटे तक वार्ता चली लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। ऐसे में अमेरिका का प्रतिनिधि मंडल बिना किसी सहमति के लोट गया। जिसके बाद एक बार फिर हालात बिगडऩे का अंदेशा जतााया जा रहा है।

 

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिकी नेवी अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोका जाएगा और जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है।

 

ट्रम्प ने कहा कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी। अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। जरूरत पडऩे पर युद्ध खत्म करने के लिए कार्रवाई करेगा। इससे पहले ईरान के उप संसद अध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहा था कि यह स्ट्रेट ईरान के कंट्रोल में है।

 

उन्होंने इसे तेहरान की रेड लाइन बताया और कहा कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी करेंसी रियाल में टोल देना होगा। ट्रम्प ने होर्मुज की नाकाबंदी करने की योजना का बचाव करते हुए कहा कि ईरान यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा जहाज इस रास्ते से जाएगा। उन्होंने कहा कि या तो सभी जहाजों को आने जाने की इजाजत होगी या फिर किसी को भी नहीं। हम ईरान को उन देशों को तेल बेचकर पैसा कमाने नहीं देंगे, जिन्हें वह पसंद करता है।

 

ट्रम्प ने यह भी कहा कि यह नाकाबंदी वेनेजुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों जैसी होगी, लेकिन उससे बड़े स्तर पर। ट्रम्प ने दोहराया कि अगर चाहें तो अमेरिका एक दिन में ईरान के ऊर्जा ठिकानों और बिजली बनाने वाले प्लांट्स को नष्ट कर सकता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!