राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस का अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। इसी के चलते लगातार जिलेभर में पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए नखतबन्ना के मंदिर के पास एक स्कार्पियों को रोका और पुछताछ की।

संदिग्ध लगने पर गाड़ी की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान स्कार्पियों में से ओमप्रकाश के पास से 72.7 ग्राम स्मैक व श्यामसुंदर के पास से 14.2 ग्राम अवैध स्मैक मिली। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जब्त की गई स्मैक करीब 17 लाख 38 हजार की है। पुलिस ने स्कार्पियों गाड़ी को भी जब्त किया है।




