राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर, 12 अप्रैल। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अतिरिक्त निदेशक (कृषि) त्रिलोक कुमार जोशी व संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल के नेतृत्व में कृषि आदान निरीक्षकों की टीमों ने विशेष अभियान चलाकर जिले में 65 उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 27 उर्वरक विक्रेता फर्मों को फर्टीलाइजर कन्ट्रोल आर्डर 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। तीन उर्वरक विक्रेता फर्मों के लाइसेंस निलम्बन की कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

विशेष अभियान के दौरान संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल ने बताया कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
अतिरिक्त निदेशक कृषि त्रिलोक कुमार जोशी ने बताया कि यूरिया के संभावित डायवर्जन, जमाखोरी एवं अन्य राज्यों में अवैध परिवहन को रोकने के लिए कृषि आदान निरीक्षकों की टीमों ने कुल 212 उर्वरक विक्रेता फर्मों में से 65 के यहां औचक निरीक्षण किया। आगे भी औचक निरीक्षण निरन्तर जारी रहेंगे। विशेष अभियान चलाकर विभाग द्वारा पीओएस मशीन के माध्यम से भंडारित यूरिया का भौतिक सत्यापन में अंतर पायें जाने पर 27 फर्मों को नोटिस जारी किए गए है। संतोष जनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि माह अप्रैल में ‘धरती माता बचाओ’ अभियान के अंतर्गत निगरानी समितियों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही ‘आपणो खेत-आपणी खाद’ अभियान के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य संवर्धन पर जोर देते हुए रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है साथ ही किसानों को हरी खाद, जैविक खाद एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

रविवार को आयोजित वीसी में आयुक्त कृषि, नरेश कुमार गोयल द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। नियमों के उल्लंघन करने वाली फर्मों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस, लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण के साथ एफआईआर जैसी वैधानिक कार्यवाही की जावें।
विशेष अभियान हेतु कृषि आदान निरीक्षक टीमों में कृषि विभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मारू, राजूराम डोगीवाल, गिरीराज चारण, रामनिवास गोदारा, संगीता मेहता, कविता गुप्ता, सोमेश तंवर, मेघराज बंजारा सम्बंधित सहायक कृषि अधिकारी तथा कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!