राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर दबिश दी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी है। वैष्णो धाम के पीछे एक घर पर दबिश दी गयी। जहां पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश देकर कुछ लोगों को पकड़ा है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार मौके से कुछ लोगों को डिटेन किया गया है। जानकारी के अनुसार मौके से कुछ पुरूष व महिलाएं को डिटेन किया है जिनसे पुछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!