राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक के साथ मारपीट कर हजारों रूपए और चैन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में साधासर निवासी रमेश तर्ड ने विकास, सूरेन्द्र, शिशपाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 7 अप्रैल को वैष्णोधाम की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपित ने उसके पहने हुई सोने की चैन व 20 हजार रूपए छीन ले गए साथ ही मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!