राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। फांसी लगाकर व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के जसरासर में 10 अप्रैल की सुबह 11 बजे की है। इस सम्बंध में रामेश्वरलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई पेमाराम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





