राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुंड में गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव काहिरा में 11 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में काहिरा निवासी परमाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई सतुराम का पैर फिसल गया। जिसके चलते उसका भाई जलकुंड में गिर गया। जलकुंड में गिरने से उसके भाई सतुराम की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





