राजस्थान  1st न्यूज,बीकानेर। कमरे में सोने का बोलकर गए युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पु लिस थाना क्षेत्र के रासीसर में 10 अप्रैल की दोपहर की है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मृतक के भाई राजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई सुंदरलाल दोपहर को खाना खाने के बाद कमरे में सोने का बोलकर गया लेकिन शाम तक उठा तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया।

 

जब दरवाजा नहीं खुला तो बड़े भाई ने दरवाजा तोड़ा तो उसका भाई अंदर फांसी पर झूलते हुए मिला। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!