राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में मर्डर के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी साले के साथ एक नाबालिग को भी निरूद्ध किया है।

यह है मामला– 10 अप्रैल की रात को पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गयी। जिस पर पुलिस टीम मुक्ताप्रसाद की मौके पर पहुंची। थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम जब मौके पर पहुंची तो गली नंबर 8 में एक व्यक्ति बेहोशी की हालात में खून से लथपथ हालात में मिला। जिसे पुलिस के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जयङ्क्षसह नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी के साथ दो वर्षो से झगड़ा चल रहा था। इस सम्बंध में मृतक के पिता राजेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस कार्रवाई- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला की टीम ने बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने एफएसएल को मौके पर बुलाया साथ ही आसपास सीसीटीवी खंगाले गए। मौके से तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया गया। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता बरतते हुए आरोपियों को रात को ही चिन्हित कर लिया और 12 घंटे में आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पुछताछ के बाद रामपुरा बस्ती निवासी कपिल सिंह को गिरफ्तार किया है साथ ही एक नाबालिग को दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक के साला था।
कार्रवाई करने वाली टीम- कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सीला, सुरेश कुमार, लाखाराम, छगनलाल, गोमंदराम, राकेश, कैलाश, संजय, महेश शामिल रहें।




