राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करीब ड़ेढ करोड़ के गबन का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में पूजा नाम की प्रार्थिया ने अमनसिंह, माँ माजीसा टेलीकॉम, भावना जनरल स्टोर, भूरसिंह,कैनरा बैंक स्टॉफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 7 जनवरी 2026 की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने उनकी फर्म के खाते से फर्जी तरीके से लगभग 1.57 करोड़ रुपए का गबन किया है।

 

पूजा बिश्नोई ने अपनी शिकायत में बताया कि वो डेलू ब्रदर्स नामक फर्म की प्रोपराइटर हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में बीकानेर रोड, नोखा स्थित कैनरा बैंक की पीपली चौक शाखा में अपनी फर्म का खाता खुलवाया था। 7 जनवरी 2026 को उन्होंने व्यापार के लिए 1.60 करोड़ रुपए का टर्म लोन और 25 लाख रुपए की सीसी लिमिट स्वीकृत करवाई थी।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने उक्त लोन राशि में से लगभग 95 लाख रुपए का उपयोग किया था, जबकि शेष राशि उनके फर्म के खाते में थी। 7 अप्रैल 2026 को जब उनके पति खाते की जानकारी लेने बैंक गए, तो शाखा प्रबंधक और बैंक स्टाफ ने टालमटोल की। इसके बाद पूजा बिश्नोई ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिससे उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

 

पूजा बिश्नोई का आरोप है कि बैंक मैनेजर और अन्य स्टाफ ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर ऑनलाइन तरीके से उनकी फर्म के खाते की सीसी लिमिट बढ़ा दी। इसके बाद, उनकी अनुमति के बिना लगभग 1.57 करोड़ रुपए अपने निजी, रिश्तेदारों के और अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिए। उन्होंने बताया कि उनकी सीसी लिमिट को ओडी में बदलकर 1.27 करोड़ रुपए किया गया और इस राशि का उपयोग भी बैंक कर्मचारियों ने ही किया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!