राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुर्घटना का झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर इंश्योरेंस के पैसे उठाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में रोयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस प्रा. लि. के राहुल ने सुषमा, दौल, सदासुख व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने दुर्घटना का झूठा प्रकरण दर्ज करवाया और जालसाजी रिकॉर्ड पेश कर झूठे गवाह पेश किए। जिसके ब ाद आरोपित ने बीमा कंपनी से गलत तरीके से इंश्योरेंस उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




