राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कनिष्ठ सहायक को अचानक मिर्गी आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के कितासर के पास एनएच-11 पर 9 अप्रैल की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में झुझुनूं में मृतक के रिश्तेदार अजय कुमार ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका रिश्तेदार सुमित जाखड़ जो कि कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत था। 9 अप्रेल की शाम को ड्यूटी पर कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ आया हुआ था। जहां पर कीतासर से श्रीडूंगरगढ़ के रास्ते में अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गयी और मिर्गी के दौरे के चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!