राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुक्रवार को अनाज मंडी में लूट की घटना के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हुई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच करते हुए वारदात का पर्दाफाश किया है । बीकानेर अनाज मंडी में हुई साढ़े चार लाख रुपए की लूट किसी बदमाश ने नहीं बल्कि स्वयं उसी दुकान के मुनीम का रचा हुआ षडय़ंत्र था। उसी ने नागौर से एक युवक को बुलाकर पल्लेदार से लूट करवाई। पुलिस ने मुनीम की निशानदेही पर साढ़े चार लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

शुक्रवार को करीब बारह बजे नटवर लाल करनाणी की अनाज मंडी की दुकान संख्या तेरह है। यहां वो आढ़त का काम करते हैं। उनकी दुकान बृजमोहन बृज बल्लभ के मुनीम दुलाराम जाट को साढ़े चार लाख रुपए का सेल्फ का चैक दिया गया। उसे बैंक से रुपए लाने के लिए भेजा गया। उसके साथ पल्लेदार चेनाराम को भी भेजा गया। मंडी में ही स्थित एसबीआई बैंक से वो रुपए लेकर बाहर आया तो एक नकाबपोश ने उसके हाथ से रुपयों का बैग छीन लिया। ये सारा घटनाक्रम एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने दुलाराम से अलग अलग पूछताछ की। इस दौरान उसके जवाबों में अंतर था और वो घबरा भी रहा था। शक होने पर दुलाराम से सख्ती से पूछताछ की गई। दुलाराम के साथ नागौर से आए किशोर को भी गिरफ्तार किया गया।




