राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर ।लंबे समय से विवादित डेहरू माता मंदिर को लेकर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। ऐसे में अब जैसलमेर हाईवे पर महाराजा गंगासिंह विवि के पास बने डेहरू माता मंदिर की जमीन पर बीडीए तोडफ़ोड़ नहीं कर सकेगा। हाईकोर्ट ने बीडीए की कार्रवाई पर स्टे दिया है।

 

बता दे कि जैसलमेर हाईवे पर गंगासिंह विवि के पास पुरोहितों की कुल देवी डेहरू माता का मंदिर है जहां समाज के लोग पूर्जा-अर्चना करते हैं। बीडीए ने इस स्थान की जमीन को अपना बताकर डेहरू माता सेवा समिति के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। बीडीए की ओर से जमीन पर अतिक्रमण बताकर तोडफ़ोड़ की तैयारी की गई थी। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पवन पुरोहित बीडीए के विरूद्व जोधपुर हाईकोर्ट गए। वहां उनकी ओर से वीरेन्द्र आचार्य और गौरांगी आचार्य ने पैरवी की। हाईकोर्ट ने स्टे आर्डर जारी कर दिए हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!