राजस्थान ¸1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लूट की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के अनाज मंडी की है। जहां पर शुक्रवार कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित के मुनीम दुलाराम से बिना नंबर की बाइक सवार युवक नकदी छीनकर भाग गए। जानकारी के अनुसार मुनीम दुलाराम एसीबआई बैंक से करीब साढ़े चार लाख रूपए निकालकर दुकान की और लौट रहा था।

इस दौरान बिना नंबरी पर सवार होकर आए युवक ने उसके पास से बैग छीना और फरार हो गए। सूचना मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया और लोगों ने पीछा करके रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। इधर, घटना को लेकर मंडी व्यापारियों में भारी रोष है।




