राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट,सराहनी व लगन से कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को बीकानेर एसपी की और से सम्मानित किया गया है। पुलिस विभाग ने तीन कांस्टेबलों को कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ के अवार्ड से तीन कांस्टेबलों को सम्मानित किया है। पुलिस ने साईबर सेल के गोविंदसिंह, यातायात शाख के देवीलाल और रणजीतपुरा के मोबताराम को सम्मानित किया है। साईबर सेल के गोविंदङ्क्षसह ने सीआईआर पोर्टल पर 170 गुमशुदा मोबाइल फोन को रिकवर कर परिवादियों को सुपुर्द करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

 

वहीं यातायात शाखा के देवीलाल द्वारा विभिन्न रैली, वीआईपी विजिट व अन्य महत्वपूर्ण डय़ूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संधारित की गयी। इसी के चलते देवीलाल को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म और हत्या के मामले में मोबताराम ने महत्वपूर्ण रोल अदा करते हुए अनट्रेस मामले को आसूचना असंकलन कर आरोपी को डिटेन करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया साथ ही अफीम के 938 पौधे जब्त करवाएं थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!