राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास द्वारा संवेदनशीलता सेे जुड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल विधायक व्यास गजनेर की तरफ से बीकानेर की और आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना दिखी।

विधायक व्यास ने तुरंत अपनी गाड़ी को रूकवाया और मौके पर पहुंंचे। जहां पर बाइक सवार घायल अवस्था था। विधायक व्यास ने तुरंत प्रभाव से घायल को स्कार्पियों के मार्फत हॉस्पीटल के लिए रवाना किया। विधायक व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार घायल हुआ था, जिसे अस्पातल के लिए रवाना किया है।



