राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक पैर फिसल जाने से पानी में गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के रोही लालमदेसर में 8 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे मनेाज ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश रात के समय में खेत में डिग्गी पर लगे बूस्टर को चालू करने के लिए गए हुए थे। जहां पर अचानक पैर फिसलने के चलते उसके पिता पानी में गिर गए और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!