राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच-11 रोही नोरंगदेसर में 8 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में खाजूवाला क्षेत्र में रहने वाले हरजीराम ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे महेन्द्र कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर चोटें लगी। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



