राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीछवाल के खुली बंदी शिविर से बंदी के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में खुला बंदी शिविर के प्रभारी गोरधन राम ने जागीर सिंह उर्फ गुरूवीर निवासी पंजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।घटना 9 अप्रैल की शाम को 7 बजे के आसपास की है। प्रार्थी ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम को 7 बजे बंदियों की जानकारी जुटाई गई तो खुला बंदी शिविर से आरोपी फरार मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




