राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पैसों को लेनदेन को लेकर मारपीट करने और बाइक छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती गली नंबर 20 के रहने वाले हंसराज ने भवानी, प्रवीण व 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना सेक्टर नंबर 3 मुक्ताप्रसाद चौराहे पर 25 जनवरी की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि आरोपित के साथ उसका पैसों से जुड़ा लेनदेन था। जिसके चलते उसके साथ मारपीट की और बाइक छीन ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



