राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पारिवारिक सहमति से गेट की जगह देने के बाद अब कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में झंवरलाल ने अपने भाई मोतीलाल व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 फरवरी 2026 को जस्सुसर गेट के बाहर की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि पूर्व मेंं पारिवारिक विश्वास के चलते उसने अपने भाई मोतीलाल को सीमित प्रयोजन के लिए एक गेट सबंधी सहमति दी परंतु अब आरोपित सहमति का दुरूपयोग करते हुए उसकी सपंति पर अनाधिकृत कब्जा करने की नियत बना ली है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि इस प्रकरण में पूर्व में मोतीलाल की तरफ से भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!