राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जूनागढ़ के सामने व्यक्ति के साथ छीना झपटी करते हुए सामान छीन लेने और पैसे अकाउंट से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में सिटी डिस्पेंसरी नंबर 4 के पास रहने वाले चरणदत शर्मने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 2 अप्रैल की रात को 10 बजे के आसपास जूनागढ़ किले के पास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ छीना झपटी की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसके पास से मोबाइल, पर्स, एटीएम सहित अन्य सामान छीन लिए और अकाउंट से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!