राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सूनसान स्थान पर खड़ी कार में युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से लगने वाले नेशनल हाईवे-11 पर कितासर से करीब एक किलोमीटर आगे की है। जहां पर सूनसान स्थान पर खड़ी बंद कार में युवक का शव मिला है। जिसके चलते एकबारगी आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार कार कांच तोड़ा।

जिसके बाद कार का दरवाजा खोला गया और शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान झुझुनूं के रहने वाले सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को इस सम्बंध में सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार मृतक श्रीडूंगरगढ़ के न्यायायल में पीपी ऑफिस में बाबू के पद पर कार्यरत था। फिलहाल युवक के मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।



