राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश सरकार की और से पांच आईएएस को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इस सम्बंध में संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार ने आदेश जारी किए है। आदेशों के अनुसार बीकानेर के नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानिचामी को अब बीडीए के कमिश्नर के रूप में अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।




