राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने की खबर सामने आयी है। घटना अनूपगढ़ से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़त जसवंत सिंह ने धर्मपाल पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़त ने बताया कि धर्मपाल लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसके गांव मेरी रिश्तेदारी है। परिवादी के अनुसार जब उसने विदेश जाने की इच्छा जताई तो आरोपी धर्मपाल ने उसे वर्क वीजा पर भेजने का झांसा दिया। साथ ही 5 लाख रुपए की मांग की।

 

जसवंत ने धर्मपाल को 15 नवंबर को 4 लाख 50 हजार रुपए नगद दिए। इसके बाद 28 नवंबर को 4 हजार रुपए और 5 फरवरी को 30 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। जसवंत ने आरोप लगाया कि बाद धर्मपाल ने उसे वर्क वीजा की जगह दुबई का टूरिस्ट वीजा उपलब्ध कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि बाद में वर्क वीजा मिल जाएगा। परिवादरी ने बताया कि 17 दिसंबर को वह दुबई पहुंचा। वहां आरोपी की एक महिला एजेंट उसे एयरपोर्ट से ले गई और एक कमरे में बंद कर दिया।

 

एजेंट ने जसंवत सिंह का पासपोर्ट और लगभग 70 हजार रुपए छीन लिए। डराने-धमकाने के बाद, पीडि़त ने अपने एक रिश्तेदार की मदद से भारत वापसी का टिकट करवाया और 31 दिसंबर 2025 को घर लौट आया। भारत लौटने पर जसवंत सिंह ने आरोपी धर्मपाल से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। 26 फरवरी 2026 को गांव में हुई पंचायत में भी आरोपी ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने जसवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!