राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए वाहन को टक्कर मारने की खबर सामने आयी हे। इस हादसे में एक की मौत हो गयी। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में लक्ष्मणगढ़ निवासी मेहूल ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थी ने बताया कि गुजरात नंबर की गाड़ी के चालक ने लापरवाही व गफलत से गाड़ी चलाते हुए आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे उक्त गाड़ी में सवार महेश को गंभीर चोटें आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में अन्य भावेश व एक महिला के चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



