राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर । बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने कल ऑपरेशन नीलकंठ के शुरू करने का आदेश दे दिया है। जिसके बाद जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। नशीले पदार्थो के साथ अनैतिक गतिविधियों पर भी पुलिस का अब एक्शन मोड़ देखने को मिल रहा है। बीते दिनों कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक स्पा से कई लोगों को पकड़ा गया था।

 

जिसके बाद बुधवार रात को भी कोटगेट पुलिस ने स्पॉ पर कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कई स्पा सेंटर पर जांच अभियान चलाया। थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत ने बताया कि बीती रात को सिलवर स्क्वेयर में स्पा सेंट पर जांच की गयी। जहां पर चार लोग संदिग्ध पकड़े गए है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। बता दे कि लगातार स्पा के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!