राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब पीने के आदि युवक द्वारा घर की कुंडी में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में अब मृतक के रिश्तेदार ने रिपोर्ट दी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल की है। इस सम्बंध में छतीसगढ़ के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसके भाई का लड़का हरीश कुमार जो कि शराब पीने का आदि था। परिवादी ने बताया कि 6 अप्रैल को उसके भतीजे ने कुंडी में कूदकर सुसाइड कर लिया। परिवादी ने बताया कि उसके भतीजे ने सुसाइड नोट में अपने पिता, पत्नी द्वारा परेशान करना बताया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



