राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। दोस्तों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में कोहरिया का मोहल्ला निवासी युवराज सिंह ने स्कार्पियों में सवार दो-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 अप्रैल की रात को करीब साढ़े दस बजे के आसपास मेडिकल चौराहे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज के चौराहे पर अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था।

जहां पर आरोपियों ने स्कार्पियों गाड़ी से उतरकर उसे व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस मारपीट को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक सड़क पर युवक के साथ बेहरमी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज करवाया गया है।



