राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के डिवाईडर से टकराकर गिर जाने से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बस स्टैंड कुचौर आथुणी पर 7 अप्रैल की रात को 09 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में गिरवरसर निवासी भंवरलाल नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा रेवंतराम और भतीजा सेठा सींथल से गिरवरसर आ रहे थे।

इस दौरान कुचौर बस स्टैंड पर बाईक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। बाइक पर सवार उसका बेटा व भतीजा गिर गए। गंभीर चोटें लगने से उसके बेटे रेवंतराम की मौत हो गयी। वहीं भतीजे के चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



