राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होते जमाने में अब सोशल मीडिया ठगी का नया ठिकाना बनता जा रहा है। ऐसी ही खबर सामने आयी है जहां पर एक महिला ने विज्ञापन देखकर संपर्क किया और जाल में फंस गयी। जिसके चलते उसके साथ करीब 20 लाख की ठगी हो गयी। इस सम्बंध में साईबर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह सोशल मीडिया चला रही थी। इस दौरान फेसबुक पर घर बैठे पैसे कमाने का विज्ञापन देखा। जिसके चलते वह लोभ में आ गयी और संपर्क किया।

ज्यादा पैसे के लालच में उसने बताएं अनुसार करीब 20 लाख 34 हजार रूपए जमा करवा दिए। जिसके बाद प्राफिट के साथ पैसे दिखाई दिए लेकिन जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो और पैसे जमा करवाने को कहा तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हो गयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!