राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परीक्षा की तैयारी करने वाली 18 वर्षीय युवती द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के पटेल नगर में 8 अप्रैल की साढ़े बारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पटेल नगर निवासी रामरतन ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी ललिता विश्नोई जो कि बीएसटीसी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवादी ने बताया कि पिछले दो चार दिनों से उसकी बेटी गुमशुम सी थी और 8 अप्रैल की दोपहर को उसने कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाते हुए जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!