राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों देर रात को लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल की रात को मस्जिद वाली गली फड़बाजार में शांति व्यवस्था भंग करने पर 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पाबंद किया गया है। बता दे कि 4 अप्रैल को रात के समय में कुछ लोगों ने लड़ाई झगड़ा किया और एक-दूसरे पर पत्थर, बोतलें फैंकी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।



