राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मिडिल ईस्ट में 40 दिनों से जारी जंग पर एकबारगी विराम लग गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी वार पलटवार पर दो सप्ताह का सीजफायर हुआ है। इसी सीजफायर का सार क्रेडिट पाकिस्तान लेने का प्रयास करता दिख रहा है लेकिन पाकिस्तान प्रधानमंत्री के एक पोस्ट ने जैसे किए कराये पर पानी फेर दिया।
हालांकि ईरान का दावा है कि उसने अपनी शर्तो पर अमेरिका से सीजफायर करवाया है। सीजफायर के बाद ईस्लामाबाद में बैठक प्रस्तावित है ।

 

सीजफायर केा लेकर पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद हो गया है। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका से ईरान पर हमला न करने की समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी पीएम का मैसेजÓ दिखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।

 

लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह मैसेज पहले से ही तैयार किया गया था। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह मैसेज व्हाइट हाउस के निर्देश पर लिखा गया लगता है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ट्रम्प पाकिस्तान की नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं और यह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से उनकी गुलामी करने जैसा है।

 

हालांकि, पाकिस्तान का कहना है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है और खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है। शहबाज शरीफ ने मंगलवार रात एक्स पर मैसेज पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से अपील की थी कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की समय-सीमा (डेडलाइन) दो हफ्ते बढ़ा दें, ताकि बातचीत आगे बढ़ सके।

 

शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईमानदारी से ईरान से अपील करता है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को दो हफ्ते के लिए खोल दे, ताकि इसे एक अच्छा कदम माना जा सके। इसके साथ ही शरीफ ने सभी लड़ाई में शामिल पक्षों से कहा कि वे हर जगह दो हफ्ते के लिए जंग रोक दे, ताकि बातचीत के जरिए इस जंग को पूरी तरह खत्म किया जा सके और क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता लाई जा सके। असल विवाद तब शुरू हुआ जब शहबाज शरीफ के अकाउंट से जो पहला पोस्ट गया, उसमें ऊपर लिखा था- ‘ड्राफ्ट- पाकिस्तानी पीएम का मैसेज

 

यानी यह एक ड्राफ्ट मैसेज था, जो शायद पब्लिक के लिए नहीं था। थोड़ी ही देर में इस पोस्ट को एडिट कर दिया गया और ड्राफ्ट शब्द हटा दिया गया, लेकिन बाकी पूरा मैसेज वैसा ही रखा गया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया यूजर्स स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जिससे यह मामला वायरल हो गया।

 

ऐसे अब सोशल मीडिया पर यह मेसेज तेजी से वायरल हो रहा है कि पाकिस्तान सच में मध्यस्थ है या फिर अमेरिका का टूल बन रहा है। कुल मिलाकर अमेरिका और पाकिस्तान की इस सीजफायर के बाद दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर फजीहत कर रहे है। कई यूजर ने ट्रंप पर निशाना साधा तो कई यूजर ने इस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की नासमझी तक कह दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!