राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में बढ़ते नश्ेा के खिलाफ अब एसपी मृदुल कच्छावा ने प्रभावी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन नीलकंठ का एलान किया है। जो कि 8 अप्रैल से आरंभ हो गया है यानि आज बुधवार से ऑपरेशन के तहत नशे के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई होगी। इसके लिए दो स्तर पर कार्रवाई होगी प्रथम स्तर पर थाना स्तर पर थाना पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिसके चलते एनजीओ, स्कूल, महाविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक महीने में थाना स्तर पर दो से तीन कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य होंगे।
इसके अलावा तीन स्तरों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें पहले चरण में सक्रिय व पुराने नशा अपराधियों की पहचान कर ठोस कार्रवाई अपनाई जाएगी। दूसरे चरण में नशीे पदार्थो से अर्जित की गई सपंतियों की पहचान कर उन्हे एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त व फ्रीज की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें तस्करों के आवासीय व व्यावसायिक सपंतियों पर एक्शन होगा।
तीसरे चरण में तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अन्व विभाग के समन्वय से कार्रवाई की जाएगी।
पूरे अभियाय की समीक्षा स्वय एसपी मृदुल कच्छावा करेंगे। जिसके लिए थाना स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा, वृत स्तर पर पर्यवेक्षण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर पाक्षिक समीक्षा होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक स्तर पर मासिक समीक्षा होगी। जिसमें प्रत्येक थाना क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की जाएगाी।
ऑपरेशन नीलकंठ के लिए प्रतयेक थाने में विशेष प्रकार का रजिस्टर संधारित किया जाएगा। जिसमें चिन्हित अपराधियों, की गई कार्रवाई, सपंति जब्ती, जागरूकता कार्यक्रमों का विवरण दर्ज किया जाएगा।



