राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 169वीं पुण्यतिथि पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज और मंगल पांडे स्मारक समिति की तरफ से मंगल पांडे सर्किल पर पुष्पांजलि और स्मरण सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गणेशदास सेवग ने तेल चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए कहा कि भारत देश की वीर गाथाओं में आजादी के प्रथम नायक मंगल पांडे एक अविस्मरणीय व्यक्तित्व और गौरव के रूप मे सदेव पूजे जाएंगे।

विशिष्ठ अतिथि कल्याण फाऊंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत की मिट्टी देश के फौलादी वीर पैदा करती है जो वतन के धर्म के लिए और संप्रभुता किं रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से पीछे नहीं हटते। अमीर शहीद मंगल पांडे इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है इस अवसर पर भोजक ने कविता से अपनी बात समाप्त की बीकानेर की इस धरती से वतन वीर का वंदन है, मंगल के कदमों की माटी हर माथे का चन्दन है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने करते हुए कहा कि जिस वक्त भारत में बोलने से लोग हिचकिचाते थे अंग्रेजी दासता का भयंकर खौफ था तब मंगल पांडे ने विद्रोह का बिगुल फूंक कर भारतीयों में जोश का संचार किया और भारत आजादी की राह पर आगे बढ़ा। राजस्थान प्रांतीय महासचिव राजेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अमर शहीद मंगल पांडे की जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर सपूतों की गाथाओं पर छोटे छोटे लघु नाटक बच्चों के लिए तैयार किए जाते जिस से वे इनके वीर कार्यों से अवगत हो सके।

मंगल पांडे स्मारक समिति के शिवरतन सेवग ने कहा कि हम गर्वित है कि हम मंगल पांडे के समाज में पैदा हुए जो अदभुत वीरता का परिचायक है। आभार महासभा के सचिव मनोज कुमार शर्मा मनसा महाराज ने ज्ञापित किया। बीकानेर भाई बंधु ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस, बीकानेर शहर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार सेवग, कोच मनोज कुमार सेवग, गणेश कुमार शर्मा, युवा अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने अपने विचार रखते हुए अमर शहीद मंगल पांडे की स्मृति में अन्य आयोजन करने की बात भी कही।

 

शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट ने इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास से मंगल पांडे प्रतिमा स्थल के सौंदर्य कारण की मांग की।
कार्यक्रम में खुश भोजक, नताशा वत्सस, सुधीर शर्मा, जैनेंद्र शर्मा सहित समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!