राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल संचालक के पास से नशीले पदार्थ जब्त करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल की है। थानाधिकारी नापासर सुषमा कुमारी ने इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस टीम ने एनएच 11 पर होटल में दबिश देकर राजूराम के पास से नशीले पदार्थ पकड़े है। पुलिस ने करीब पौने दो किलो अवैध डोडा, 01.06 ग्राम अवैध एमडी जब्त की हे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार आरोपी संगठन बनाकर नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में था। पुलिस ने इस मामले में राजूराम को गिरफ्तार किया है।



